#गुना - मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 196 श्रद्धालु रामेश्वरम के लिए रवाना
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत रविवार शाम को गुना जिले के 196 श्रद्धालु एवं 4 अनुरक्षक सहित कुल 200 यात्री रामेश्वरम के पावन तीर्थ दर्शन के लिए ट्रेन से रवाना हुए। इस अवसर पर गुना विधायक श्री पन्नालाल शाक्य एवं जिलाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर श्रद्धालुओं को शुभकामनाओं के साथ फूल-मालाएं पहनाकर यात्रा के लिए विदाई दी गई। उन्होंने यात्रियों से संवाद कर यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा सभी को सुखद एवं सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को शासन द्वारा निर्धारित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पांच दिवसीय इस यात्रा के बाद श्रद्धालु 20 नवंबर को वापस लौटेंगे। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री महिमा चौधरी, डिप्टी कलेक्टर श्री दिव्यांशु शिवहरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh