सोरांव: मऊआइमा इलाके के रसूलपुर गांव में खेत में बकरी जाने को लेकर महिला के साथ हुई मारपीट, की गई शिकायत
मऊआइमा थाना क्षेत्र के रसूलपुर में गुरुवार की दोपहर बकरी के खेत में घुसने को लेकर विवाद हो गया। पड़ोसियों ने एक महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट की। रसूलपुर निवासी शबनम ने आरोप लगाया है कि उनकी बकरी पड़ोस के खेत में चली गई थी। बकरी को वापस लाने के लिए उन्होंने अपनी बेटी को भेजा। शबनम के अनुसार, खेत में पड़ोस के पति-पत्नी उनकी बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी।