घाटमपुर: बंबा की पटरी कटने से गांव में घुसा पानी, ग्रामीणों ने मिट्टी की बोरियां डालकर रोका बहाव
इटर्रा गांव में देर रात बंबा की पटरी कटने से पानी गांव की ओर बढ़ने लगा। तेज बहाव से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण रात में ही मौके पर पहुंचे और बोरियों व मिट्टी की मदद से पानी का बहाव रोकने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पानी को गांव की ओर बढ़ने से रोक लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना देकर पटरी की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है।