जमुई: 108 पेटी 5184 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ चालक गिरफ्तार, पिकअप वाहन जब्त
विभाग के सचिव और जिलाधिकारी के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम को शराब की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी मिली है। टीम ने सब्जियों के नीचे छुपाकर ले जाई जा रही अवैध शराब की तस्करी का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई उत्पाद इंस्पेक्टर गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल एएसआई जितेंद कुमार द्वारा शनिवार की देर रात सोनो के डुमरी चेकपोस्ट पर की गई है। यहां सब्जी लदे पिकअप वाहन से 108 पेटी 5184 बोतल यानि 933.120 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। साथ ही चालक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चालक की पहचान आसनसोल निवासी बिक्की माल के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग के इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। उक्त जानकारी शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने दी है। #jamuibihar #jamuitopnews #utpadvibhagjamui #zilaprashasanjamui #Crime #CrimeNews #NHL #NFL
Jamui, Jamui | Jul 6, 2026