Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

Zilaprashasanjamui

जमुई के अमरथ गांव में अतिक्रमण पर चला जिला प्रशासन का बुल्डोजर

जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार की दोपहर 12:30 बजे से जमुई प्रखंड के अमरथ गांव में सरकारी पईन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। मजिस्ट्रेट की निगरानी में जमुई अंचलाधिकारी सौरव कुमार सिंह के नेतृत्व में जेसीबी की सहायता से पईन पर बने स्थायी और अस्थायी आशियानों को हटाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि अतिक्रमण हटाव अभियान के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। बताया जाता है कि पईन पर कई वर्षों से कुछ लोगों द्वारा स्थाई और अस्थाई मकान का निर्माण कर दिया गया था। जिससे बारिश के दिनों में अन्य ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई घरों में पानी घुसने की भी शिकायत जिला प्रशासन को मिल रही थी। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा टीम गठित कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। 

अधिकारियों ने बताया कि अमरथ गांव में कुछ लोगों द्वारा वर्षों से पईन की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर मकान, झोपड़ी और अन्य निर्माण कर लिए गए थे। इससे जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही थी और बरसात के दिनों में आसपास के क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न होने लगी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया। अंचलाधिकारी सौरव कुमार सिंह ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया था। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तब प्रशासन को जेसीबी मशीन के माध्यम से कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि, पईन, आहर, पोखर और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में पहले नियमानुसार नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया जाता है, लेकिन आदेश की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा न करें और प्रशासनिक कार्रवाई में सहयोग करें, ताकि जल निकासी व्यवस्था और सार्वजनिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ ग्रामीणों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा। कई लोगों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध भी किया लेकिन मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा कर्मियों के तैनात रहने की वजह से विरोध का असर नहीं हो सका। एक विधवा महिला ने यह आरोप लगाया कि उनके निजी जमीन पर बने झोपड़ी को उजाड़ कर जेसीबी ले जाया गया है, जो बिल्कुल गलत है। महिला ने अंचल अधिकारी वह पूरी टीम पर मनमानी और लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक टीम ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। विरोध के बावजूद अभियान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराया गया और किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। #jamuitopnews #jamuibihar #atkraman #zilaprashasanjamui #cojamui

जमुई के अमरथ गांव में अतिक्रमण पर चला जिला प्रशासन का बुल्डोजर जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार की दोपहर 12:30 बजे से जमुई प्रखंड के अमरथ गांव में सरकारी पईन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। मजिस्ट्रेट की निगरानी में जमुई अंचलाधिकारी सौरव कुमार सिंह के नेतृत्व में जेसीबी की सहायता से पईन पर बने स्थायी और अस्थायी आशियानों को हटाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि अतिक्रमण हटाव अभियान के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। बताया जाता है कि पईन पर कई वर्षों से कुछ लोगों द्वारा स्थाई और अस्थाई मकान का निर्माण कर दिया गया था। जिससे बारिश के दिनों में अन्य ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई घरों में पानी घुसने की भी शिकायत जिला प्रशासन को मिल रही थी। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा टीम गठित कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। अधिकारियों ने बताया कि अमरथ गांव में कुछ लोगों द्वारा वर्षों से पईन की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर मकान, झोपड़ी और अन्य निर्माण कर लिए गए थे। इससे जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही थी और बरसात के दिनों में आसपास के क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न होने लगी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया। अंचलाधिकारी सौरव कुमार सिंह ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया था। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तब प्रशासन को जेसीबी मशीन के माध्यम से कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि, पईन, आहर, पोखर और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में पहले नियमानुसार नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया जाता है, लेकिन आदेश की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा न करें और प्रशासनिक कार्रवाई में सहयोग करें, ताकि जल निकासी व्यवस्था और सार्वजनिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ ग्रामीणों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा। कई लोगों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध भी किया लेकिन मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा कर्मियों के तैनात रहने की वजह से विरोध का असर नहीं हो सका। एक विधवा महिला ने यह आरोप लगाया कि उनके निजी जमीन पर बने झोपड़ी को उजाड़ कर जेसीबी ले जाया गया है, जो बिल्कुल गलत है। महिला ने अंचल अधिकारी वह पूरी टीम पर मनमानी और लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक टीम ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। विरोध के बावजूद अभियान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराया गया और किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। #jamuitopnews #jamuibihar #atkraman #zilaprashasanjamui #cojamui

Jamui, Jamui | Jul 23, 2026

जमुई: पौधारोपन में जमुई का पूरे बिहार में प्रथम स्थान, छात्र- छात्राओं व शिक्षकों की रही अहम भूमिका

एक पेड़ माँ के नाम 3.0' अभियान में जमुई जिले ने पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जिले ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक विशाल जन-आंदोलन का रूप लेते हुए कुल 48,624 पौधों का रोपण किया है। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन और स्थानीय विद्यालयों की उत्कृष्ट भागीदारी का परिणाम है। उक्त जानकारी गुरुवार की देर शाम 7:00 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई है। 

राज्य स्तर पर इस अभियान के तहत अब तक हुए कुल वृक्षारोपण की संख्या 1,24,433 दर्ज की गई है, जिसमें अकेले जमुई जिले की हिस्सेदारी लगभग 39.08 प्रतिशत रही है, जो जिले की पर्यावरण संरक्षण की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। इस सूची में खगड़िया जिला 10,457 पौधों के साथ दूसरे स्थान पर तथा सीवान जिला 7,478 पौधों के साथ तीसरे स्थान पर रहा है।

अभियान के तहत जमुई जिले के कुल 90,007 छात्र-छात्राओं ने सीधे तौर पर अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि 4,957 शिक्षकों ने इस पूरे अभियान का अत्यंत कुशल  नेतृत्व किया। इस प्रकार कुल 94,964 प्रतिभागियों के सामूहिक प्रयासों ने इस अभियान को जिले में सफल बनाया।

        इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों में प्रारंभिक स्तर से ही पर्यावरणीय मूल्यों का विकास करने के उद्देश्य से संचालित इको क्लब के गठन में भी जमुई जिला 99.56 प्रतिशत कार्य पूर्णता दर के साथ राज्य स्तर पर सातवें स्थान पर मजबूती से काबिज है। वहीं अभियान के इन उत्कृष्ट और गौरवशाली परिणामों को भविष्य में भी बरकरार रखने तथा शत-प्रतिशत लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा निरंतर विभागीय समीक्षा बैठक की जा रही है। 

         इसके अलावे अपार कार्ड निर्माण में वर्त्तमान में जमुई जिला कुल नामांकित छात्रों के विरुद्ध 77.15 प्रतिशत अपार कार्ड निर्माण कर पूरे राज्य में छठें स्थान पर है। वहीं  निजी विद्यालयों के मामले में 53.12 प्रतिशत अपार कार्ड निर्माण कर राज्य में तिसरे स्थान पर है। शेष छात्रों के अपार आई०डी० निर्माण हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। 

इस प्रकार जमुई जिला न केवल 'एक पेड़ माँ के नाम' और 'इको क्लब' जैसी हरित पहलों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में नए कीर्तिमान गढ़ रहा है, बल्कि 'अपार कार्ड' जैसी डिजिटल प्राथमिकताओं को भी त्वरित गति से लागू कर विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित और आधुनिक बना रहा है। #jamuitopnews #jamui #zilaprashasanjamui #dmjamui #jamuifirst

जमुई: पौधारोपन में जमुई का पूरे बिहार में प्रथम स्थान, छात्र- छात्राओं व शिक्षकों की रही अहम भूमिका एक पेड़ माँ के नाम 3.0' अभियान में जमुई जिले ने पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जिले ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक विशाल जन-आंदोलन का रूप लेते हुए कुल 48,624 पौधों का रोपण किया है। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन और स्थानीय विद्यालयों की उत्कृष्ट भागीदारी का परिणाम है। उक्त जानकारी गुरुवार की देर शाम 7:00 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई है। राज्य स्तर पर इस अभियान के तहत अब तक हुए कुल वृक्षारोपण की संख्या 1,24,433 दर्ज की गई है, जिसमें अकेले जमुई जिले की हिस्सेदारी लगभग 39.08 प्रतिशत रही है, जो जिले की पर्यावरण संरक्षण की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। इस सूची में खगड़िया जिला 10,457 पौधों के साथ दूसरे स्थान पर तथा सीवान जिला 7,478 पौधों के साथ तीसरे स्थान पर रहा है। अभियान के तहत जमुई जिले के कुल 90,007 छात्र-छात्राओं ने सीधे तौर पर अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि 4,957 शिक्षकों ने इस पूरे अभियान का अत्यंत कुशल नेतृत्व किया। इस प्रकार कुल 94,964 प्रतिभागियों के सामूहिक प्रयासों ने इस अभियान को जिले में सफल बनाया। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों में प्रारंभिक स्तर से ही पर्यावरणीय मूल्यों का विकास करने के उद्देश्य से संचालित इको क्लब के गठन में भी जमुई जिला 99.56 प्रतिशत कार्य पूर्णता दर के साथ राज्य स्तर पर सातवें स्थान पर मजबूती से काबिज है। वहीं अभियान के इन उत्कृष्ट और गौरवशाली परिणामों को भविष्य में भी बरकरार रखने तथा शत-प्रतिशत लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा निरंतर विभागीय समीक्षा बैठक की जा रही है। इसके अलावे अपार कार्ड निर्माण में वर्त्तमान में जमुई जिला कुल नामांकित छात्रों के विरुद्ध 77.15 प्रतिशत अपार कार्ड निर्माण कर पूरे राज्य में छठें स्थान पर है। वहीं निजी विद्यालयों के मामले में 53.12 प्रतिशत अपार कार्ड निर्माण कर राज्य में तिसरे स्थान पर है। शेष छात्रों के अपार आई०डी० निर्माण हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकार जमुई जिला न केवल 'एक पेड़ माँ के नाम' और 'इको क्लब' जैसी हरित पहलों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में नए कीर्तिमान गढ़ रहा है, बल्कि 'अपार कार्ड' जैसी डिजिटल प्राथमिकताओं को भी त्वरित गति से लागू कर विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित और आधुनिक बना रहा है। #jamuitopnews #jamui #zilaprashasanjamui #dmjamui #jamuifirst

Jamui, Jamui | Jul 17, 2026

जमुई: 108 पेटी 5184 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ चालक गिरफ्तार, पिकअप वाहन जब्त

विभाग के सचिव और जिलाधिकारी के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम को शराब की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी मिली है। टीम ने सब्जियों के नीचे छुपाकर ले जाई जा रही अवैध शराब की तस्करी का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई उत्पाद इंस्पेक्टर गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल एएसआई जितेंद कुमार द्वारा शनिवार की देर रात सोनो के डुमरी चेकपोस्ट पर की गई है। यहां सब्जी लदे पिकअप वाहन से 108 पेटी 5184 बोतल यानि 933.120 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। साथ ही चालक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चालक की पहचान आसनसोल निवासी बिक्की माल के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग के इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। उक्त जानकारी शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने दी है। #jamuibihar #jamuitopnews #utpadvibhagjamui #zilaprashasanjamui #Crime #CrimeNews #NHL #NFL

जमुई: 108 पेटी 5184 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ चालक गिरफ्तार, पिकअप वाहन जब्त विभाग के सचिव और जिलाधिकारी के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम को शराब की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी मिली है। टीम ने सब्जियों के नीचे छुपाकर ले जाई जा रही अवैध शराब की तस्करी का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई उत्पाद इंस्पेक्टर गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल एएसआई जितेंद कुमार द्वारा शनिवार की देर रात सोनो के डुमरी चेकपोस्ट पर की गई है। यहां सब्जी लदे पिकअप वाहन से 108 पेटी 5184 बोतल यानि 933.120 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। साथ ही चालक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चालक की पहचान आसनसोल निवासी बिक्की माल के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग के इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। उक्त जानकारी शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने दी है। #jamuibihar #jamuitopnews #utpadvibhagjamui #zilaprashasanjamui #Crime #CrimeNews #NHL #NFL

Jamui, Jamui | Jul 6, 2026

Latest Zilaprashasanjamui News Videos - Watch the Latest News of July 28, 2026 | Public App