बथनाहा: चार पहिया वाहन से 250 लीटर नेपाली सौंफी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
बथनाहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक चार पहिया वाहन से 250 लीटर नेपाली सौंफी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने शराब और चार पहिया वाहन को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।