कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ छठ महापर्व, घाटों पर चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। सिकंदरपुर सीढ़ी घाट पर सुबह छठ व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
छठ महापर्व को लेकर सिकंदरपुर सीढ़ी घाट, अखाड़ाघाट, सीढ़ीघाट और आश्रम घाट समेत विभिन्न घाटों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। वहीं, वाच टावर से भी लगातार निगरानी रखी जा रही थी।
वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) खुद सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे थे। एसएसपी और साइबर डीएसपी ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस पदाधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था के बीच चार दिवसीय छठ महापर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।