नवादा मंडल कारा में 5 महिला बंदियों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ छठ व्रत
लोक आस्था का महापर्व छठ नवादा मंडल कारा में भी पूरे भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। सोमवार की सुबह जेल में बंद पांच महिला बंदियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ व्रत का समापन किया।
छठ व्रतधारी महिलाओं के लिए जेल प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी। कारा परिसर में तोरण द्वार से सुसज्जित घाट का निर्माण कराया गया था, जहां महिलाओं ने विधि-विधान के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।
इस दौरान जेल प्रशासन की ओर से पूजा से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। जेल परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।