गुन्नौर: रजपुरा ब्लॉक परिसर में भाकियू के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रजपुरा ब्लॉक परिसर में किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। जिला प्रवक्ता डॉ. पुरेंद्र सिंह यादव और संगठन मंत्री जबर सिंह यादव के नेतृत्व में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। कई मांगों को लेकर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा।