गुन्नौर: गांव सिंघौली अहरान के निवासी ग्रामीण ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के युवक पर मारपीट करने का आरोप लगाया
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिंघौली अहरान निवासी सत्यपाल पुत्र भूरे सिंह ने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पीड़ित अपने घर के सामने खड़ा था। आरोप की तभी पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही एक युवक ने मारपीट की है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है।