गांव रसूलपुर के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक पर सवार 4 वर्षीय बच्ची सहित तीन घायल। आपको बता दें रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां बबराला मार्ग पर गांव रसूलपुर के समीप शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में गांव भकरौली निवासी सत्यपाल उनकी पत्नी प्रवेश देवी और उनकी 4 वर्षीय पुत्री शोभा घायल हो गए।