कोतमा: बिजुरी पुलिस ने 7 जुआ फड़ों पर दबिश देकर ₹18,650 जब्त किए
Kotma, Anuppur | Nov 10, 2026 पुलिस ने मंगलवार 3:00 बजे नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में सात अलग-अलग जुआ फड़ों पर छापेमारी कर 34 लोगों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान 18 हजार 650 रुपये नकद और ताश के पत्ते जब्त किए गए। पुलिस ने सभी मामलों में जुआ एक्ट के तहत सात प्रकरण दर्ज किए। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देश एवं एसडीओपी आरती शाक्य के मार्गदर्शन में की गई।