सहसवान: सहसवान नगर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रभारी निरीक्षक ने चलाया अभियान
सहसवान में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, कई वाहनों के काटे गये चालान, अतिक्रमण भी हटवाया यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कोतवाली पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ वाहनों की जांच की बिना हेलमेट बिना लाइसेंस और बाइक पर तीन सवारी मिलने पर कई वाहनों के चालान किए गए।