भाजपा मंडल के प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दानवेन्दर सिंह ने कहा कि कुछ ही दिनों बाद कुल्लू दशहरा शुरू होने वाला है, एक महीने से अधिक का समय हो गया अभी तक उपायुक्त कोई नहीं आया, ए डी एम और एसडीएम कितना काम करेंगे वहीं शहर के कई रास्तों की हालत खराब है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आपदा के दौरान अखाड़ा बाजार में हुए लैंडस्लाइड के बाद अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है।उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इन कामों को जल्द शुरू किया जाए अन्यथा आगे और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। Kullu Times
Kullu, Kullu | Sep 10, 2026