राजभाषा पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत शानदार उपलब्धि
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीज की छात्रा उष्मिता ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में किया प्रथम स्थान प्राप्त
Kullu Times
भाषा एवं संस्कृति विभाग, जिला कुल्लू द्वारा देव सदन कुल्लू के सभागार में आयोजित राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीज की छात्रा उष्मिता, कक्षा दसवीं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, उष्मिता ने अनेकों प्रतिभागियों को कड़ी चुनौती देते हुए यह स्थान प्राप्त किया और स्कूल का नाम रोशन किया, छात्रा की इस शानदार उपलब्धि के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक सेकर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया वहीं प्राचार्य सतपाल एवं स्कूल प्रबंधन ने छात्रा उष्मिता को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की और साथ ही, उनके अभिभावकों, समस्त अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को भी इस उपलब्धि पर बहुत-बहुत बधाई।यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है जो आने वाले युवा छात्रों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत साबित होगा और अन्य छात्र भी उष्मिता के इस सफलता से प्रेरित होकर निकट भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन करने में अपना अपना बेशकीमती योगदान देंगे।
Kullu, Kullu | Sep 10, 2026