ओवरचार्जिंग के विरोध में जिला कुल्लू में 8 ठेके हुए सील
ज्यादा पैसे लेने पर विभाग ने किया 25 हजार का जुर्माना
अवैध शराब के कारोबार पर विभाग कर रहा कार्रवाई
Kullu Times
जिला कुल्लू में शराब के प्रिंट रेट से ज्यादा दाम को सुनने पर आबकारी एवं कराधान विभाग सख्त हो गया है। इसी कड़ी में जिला कुल्लू के आठ शराब की दुकानों को भी विभाग के द्वारा सील किया गया है। लोगों के द्वारा आबकारी एवं कराधान विभाग को शिकायत होती गई थी कि यहां पर प्रिंट रेट से अधिक दामों पर शराब बेची जा रही है। जिस पर अब विभाग ने 8 ठेके सील किए हैं और सभी ठेका प्रबंधन को 25- 25=हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। आबकारी एवं कराधान विभाग का दावा है कि आने वाले समय में भी उनकी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
Kullu, Kullu | Sep 10, 2026