अशोक नगर: फुटेरा गांव में झाड़-फूंक के कारण 40 वर्षीय व्यक्ति की सांप के जहर से मौत
अशोकनगर जिले के फुटेरा गांव में सर्पदंश से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। भरोसा अहिरवार गुरुवार रात घर में सो रहे थे, तभी सांप ने उनके घुटने में डस लिया। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय करीब दो घंटे तक झाड़-फूंक कराते रहे। हालत बिगड़ने पर गुरुवार की रात 11 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।