बहादुरपुर: पीपलखेड़ा गांव में दबंग ने 28 वर्षीय युवक से मारपीट की, मामला दर्ज
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पीपलखेड़ा गांव में दबंग द्वारा एक 28 वर्षीय युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है मिली जानकारी के अनुसार पीपलखेड़ा निवासी राकेश कुशवाह उम्र 28 वर्ष ने रविवार को रात लगभग 11 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार को रंजिश के चलते गांव के ही मुकेश और गोलू ने उसके साथ मारपीट की है।