मेरठ: फलावदा थाना क्षेत्र में फोन कॉल के माध्यम से बहन-भाई के साथ की गई ₹99 हजार की ठगी, SSP से की गई कार्रवाई की मांग
Meerut, Meerut | Feb 22, 2024 फलावदा थाना इलाके से गुरुवार को बहन-भाई एसएसपी ऑफिस पहुंचे, जहां उन्होंने फोन कॉल के माध्यम से ₹99 हजार की ठगी करने का आरोप लगाया। भाई-बहन ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए ठगी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। एसएसपी रोहित सिंह साजवान ने साइबर क्राइम थाने को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।