मेरठ: जानी क्षेत्र में पांच दिन से लापता युवक का नाले में मिला शव, पोस्टमार्टम हेतु शव भिजवाकर जांच में जुटी थाना पुलिस
Meerut, Meerut | Feb 22, 2024 जानी थाना इलाके से पांच दिन पूर्व लापता हुए युवक का नाले में शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाल जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं शव की पहचान ब्रह्म प्रकाश के रूप में हुई है, जो 5 दिन पूर्व अचानक लापता हो गए थे। इस मामले को लेकर परिजनों ने जानी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।