मेरठ: मंगलपांडे नगर में चोरों ने विद्युत निगम के जेई के घर को चोरो ने बनाया निशाना
60 हज़ार रुपए की नक़दी,लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी
Meerut, Meerut | Feb 22, 2024 मेरठ। मंगलपांडे नगर में चोरों ने विद्युत निगम के जेई राजीव गर्ग का घर खंगाल दिया। वे यहां से लाखों रुपये के आभूषण, 60 हजार रुपये नकद और लाइसेंसी रिवाल्वर ले गए। मेडिकल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस विवेचना कर रही है।