मेरठ: हापुड़ रोड पर कैंटर ने आइटेन कार को मारी टक्कर, हादसे में कार सवार महिलाओं सहित पांच घायल,भीड़ ने कैंटर चालक की पीटा
Meerut, Meerut | Feb 22, 2024 मेरठ: हापुड़ रोड पर तेज रफ्तार कैंटर ने एक आइटेन कार को टक्कर मार दी। इसमें कार सवार चार महिलाएं व कार चला रहा युवक बुरी तरह घायल हो गया। भाग रहे कैंटर चालक को पीछा कर लोगों ने पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह कैंटर चालक को बचाया और थाने ले आए।