मेरठ: कंकरखेडा क्षेत्र में यूपी पुलिस में भर्ती के नाम पर गैंग ने की लाखों की धोखाधड़ी, SSP ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
Meerut, Meerut | Feb 22, 2024 कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक गैंग ने एक महिला से बेटे को यूपी पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर ली। परीक्षा से चार दिन पूर्व चारों आरोपी मकान खाली कर फरार हो गए। मामले की जानकारी होने के बाद पीड़ित महिला के होश उड़ गए। वही महिला की शिकायत पर एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।