मेरठ: कंकरखेडा क्षेत्र में चढ़त के दौरान गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में दूल्हे के पिता के साथ हुई मारपीट
Meerut, Meerut | Feb 22, 2024 कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र एक गांव में हुए शादी समारोह में जमकर हंगामा हुआ। चढ़त के दौरान गाना बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद युवकों में लाठी-डंडे चल गए, जिसमें दूल्हे के पिता के साथ भी मारपीट की गई। बाद में पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया और दूल्हे के पिता सहित दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शादी समारोह में मोदीनगर से बरात आई थी।