कोंडागांव: मोहलई में हुई घटना पर कोंडागांव पुलिस का बड़ा एक्शन, ससुराल की प्रताड़ना से नवविवाहिता की मौत पर पति और भाभी को भेजा जेल
कोंडागांव में एक दिल दहला देने वाली घटना में ससुराल के लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान ग्राम मोहलई एक नवविवाहिता महिला की मौत हो गई थी। कोंडागांव पुलिस ने इस मामले में मृतिका के पति और भाभी को गिरफ्तार किया है।मनीषा की शादी मात्र 3 महीने पहले हुई थी और शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके पति विमल बघेल और भाभी ललिता बघेल, उसे लगातार प्रताड़ित करते थे।