कोंडागांव: कोंडागांव युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष कपिलकांत नाग ने कलेक्टर से की टोल में स्थानीय जिलेवासियों को छूट देने की मांग
कांग्रेस के युवा नेता कपिलकांत नाग ने कोंडागांव जिले में मसोरा टोल पर स्थानीय निवासियों को छूट देने की मांग की है।शुक्रवार को कोंडागांव कलेक्टर से मुलाकात कर बताया कि अन्य जिलों में स्थानीय वाहन परमिट या पहचान पत्र दिखाकर टोल पर छूट दी जाती है, लेकिन कोंडागांव में ऐसी सुविधा नहीं है। इससे जिलेवासियों को बार-बार कोंडागांव आने-जाने में आर्थिक नुकसान हो रहा है।