कोंडागांव: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, कोंडागांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता, साढ़े 19 लाख के सोने चांदी के समान व नगदी बरामद
कोंडागांव जिले में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह द्वारा 11 जून 2024 को बयानार बाजार में सोने चांदी के आभूषणों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए सोने चांदी के आभूषण और नगदी कुल मिलाकर साढ़े 19 लाख रुपए बरामद किए हैं। मामले में एक आरोपी पकड़ा गया है।