कोंडागांव: रोजगार कार्यालय कोंडागांव में प्लेसमेंट कैंप का सफल आयोजन, कैंप के माध्यम से जिले के 42 युवाओं को मिला रोजगार
जिला रोजगार कार्यालय तथा मॉडल कैरियर सेंटर द्वारा 02 अगस्त को जिला रोजगार कार्यालय सह मॉडल कैरियर सेंटर कोंडागांव में सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर एवं सीसीटीवी ऑपरेटर के कुल 410 पदों के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट कैंप में कुल 171 प्रतभागियों ने हिस्सा लिया जिसमे जिले के 42 युवाओं का प्राथमिक रूप से चयन किया गया है।