कोंडागांव: बालोण्ड कलीपारा पुलिया हुआ ध्वस्त, मार्ग बाधित होने से ग्रामीणों तक नही पहुंच पा रहा राशन सामग्री एवम स्वास्थ्य सुविधाएं
कोंडागांव जिले के माकड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बालोण्ड में कलीपारा की पुलिया तेज बारिश के चलते पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। साथ ही सड़कों की हालत भी खराब हो गई है। ऐसे में ग्रामीणों को आवागमन को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो चुका है जिससे क्षेत्र में राशन नही पहुंच पा रहा है।