बागपत में भीषण अग्निकांड, मां-बेटी की मौत
बागपत के खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक मकान में भीषण आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से 38 वर्षीय स्वाति जैन और उनकी 6 वर्षीय बेटी अनन्या जैन की मौत हो गई।
➡️ दुकान के ऊपर बने मकान में अचानक लगी आग
➡️ आग और धुएं में फंसी मां-बेटी की मौत
➡️ परिवार को बचाने की कोशिश में बेटा अंकुर जैन भी झुलसा
➡️ अंकुर करीब 60 प्रतिशत झुलसा, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर
➡️ राहत-बचाव के दौरान मकान में रखे दो सिलेंडरों में धमाके
➡️ हादसे की सूचना पर पुलिस, दमकल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे
➡️ 8 वर्षीय बेटा श्रेयस स्कूल गया होने के कारण सुरक्षित बचा
➡️ आग लगने के कारणों की जांच में जुटी पुलिस-प्रशासन
मामला खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र का है।