BAGHPAT DESK : बागपत के खेकड़ा में हुए दर्दनाक अग्निकांड का अब एक वीडियो सामने आया है।
पाठशाला रोड पर पीएनबी बैंक के पास दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हुआ।
धमाके का पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने के प्रयास में कारोबारी पति गंभीर रूप से झुलस गया। दुकान का एक कर्मचारी भी घायल हुआ है।
दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।