Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Jabalpur
Crimenews
prataparya81
बागपत: परचून की दुकान में भीषण आग, दो सिलिंडर फटे; पांच साल की मासूम व महिला की मौत
Baghpat, Bagpat
| Oct 8, 2026
MORE NEWS
चेन्नई में सड़क धंसने से कार पलटी: TIDEL पार्क के पास, जहां मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है, अचानक बने एक गड्ढे (सिंकहोल) में फंसने के बाद एक कार पलट गई। गाड़ी को निकालने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा है और आस-पास भारी ट्रैफिक जाम की खबर है।
Baghpat, Bagpat | Oct 8, 2026
BAGHPAT DESK : बागपत के खेकड़ा में हुए दर्दनाक अग्निकांड का अब एक वीडियो सामने आया है। पाठशाला रोड पर पीएनबी बैंक के पास दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हुआ। धमाके का पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने के प्रयास में कारोबारी पति गंभीर रूप से झुलस गया। दुकान का एक कर्मचारी भी घायल हुआ है। दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Baghpat, Bagpat | Oct 8, 2026
BAGHPAT DESK : बागपत में मानदेय बढ़ाने और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने आशा का मानदेय 18 हजार और संगिनी का 25 हजार रुपये करने की मांग की। इसके साथ ही संगिनियों को स्कूटी, 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, परिवार को आयुष्मान योजना का लाभ और 5जी मोबाइल फोन देने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो �10 अक्टूबर को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
Baghpat, Bagpat | Oct 8, 2026
BAGHPAT DESK : बागपत के खेकड़ा में दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में मां स्वाति और 7 साल की बेटी अनन्या की मौत हो गई, जबकि पति अंकुर जैन गंभीर रूप से झुलस गए। मुबारिकपुर रोड स्थित मकान के ग्राउंड फ्लोर की परचून की दुकान में सुबह करीब पौने आठ बजे आग लगी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की बात सामने आई है। दुकान में रखे दो गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग तेजी से पूरे मकान में फैल गई। ऊपरी मंजिल पर फंसी मां-बेटी को बचाने के दौरान अंकुर भी झुलस गए। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अंकुर को दिल्ली रेफर किया गया है। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
Baghpat, Bagpat | Oct 8, 2026
बागपत में 2 मंजिला मकान में आग, मां-बेटी की मौत:कारोबारी पति बचाने में झुलसा, 2 सिलेंडर फटे; सीढ़ी लगाकर घर में घुसे दमकलकर्मी यूपी के बागपत में गुरुवार को 2 मंजिला मकान में आग लग गई। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। दोनों को बचाने की कोशिश में कारोबारी पति झुलस गया। बताया जा रहा है कि मकान के ग्राउंड फ्लोर पर किराने की दुकान है। शॉर्ट सर्किट के चलते यहीं से आग भड़की। अंदर रखे 2 गैस सिलेंडर इसकी चपेट में आ गए। देखते ही देखते दोनों सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। इसके बाद आग और धुआं तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब 30-40 मिनट में आग बुझाई। सीढ़ी लगाकर दमकलकर्मी घर में घुसे। कारोबारी अंकुर जैन (40), पत्नी स्वाति (37) और बेटी अनन्या (7) को पुलिस ने एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां स्वाति और अनन्या ने दम तोड़ दिया। अंकुर को इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है। दुकान का कर्मचारी भी घायल बताया जा रहा है। हादसा जिला मुख्यालय से 17 किमी दूर खेकड़ा कस्बे में मुबारिकपुर रोड पर हुआ अब पूरा मामला सिलसिलेवार समझ लीजिए- खेकड़ा कस्बे में मुबारिकपुर रोड पर विनय जैन (65) का 900 स्क्वायर फीट का मकान है। परिवार में पत्नी पुष्पा (60), बेटा अंकुर, बहू स्वाति, पोता श्रेय (13) और पोती अनन्या हैं। सभी पहली मंजिल पर रहते हैं। ग्राउंड फ्लोर पर परचून की दुकान और गोदाम है, जहां जाहिद नाम का युवक काम करता है। सुबह 7 बजे जाहिद ने दुकान खोली और साफ-सफाई करने लगा। इस दौरान विनय और पुष्पा मंदिर के लिए रवाना हो गए। श्रेय स्कूल चला गया। 7.45 बजे अचानक दुकान में आग लग गई। थोड़ी देर बाद दुकान में रखे 2 सिलेंडर फट गए। दुकान का शटर उखड़ कर बाहर आ गया। आग तेजी से पूरे घर में फैल गई। ऊपरी मंजिल पर अंकुर, उसकी पत्नी और बेटी फंस गए। अंकुर आनन-फानन में नीचे आए तो देखा आग पूरी दुकान में फैल चुकी है। धुआं पूरे मकान में फैल गया है। वो तुरंत पत्नी और बेटी को बचाने ऊपर गए, लेकिन तब तक दोनों दम घुटने से बेहोश हो गए थे। जाहिद की मदद से अंकुर दोनों को बाहर लेकर आए। इस दौरान अंकुर बुरी तरह झुलस गए। जाहिद का हाथ मामूली रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सुबह 8.30 बजे फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंचीं और 9-9.15 बजे तक आग पर काबू पा लिया। पुलिस सभी को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां स्वाति और अनन्या को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। जबकि पिता विनय जैन बेटे अंकुर को गंभीर हालत में लेकर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल गए हैं। सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताया। अफसरों को तुरंत मौके पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से आग पूरे घर में फैली चीफ फायर ऑफिसर अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया- दुकान में आग की सूचना पर 2 गाड़ियां खेकड़ा, 2 बागपत और एक बड़ौत से भेजी गई। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की बात सामने आई है। दुकान में रखे 2 सिलेंडरों में ब्लास्ट होने की वजह से आग पूरे घर में फैल गई। डीएम ने मामले के जांच के आदेश दिए बागपत डीएम दिव्यांशु कुमार ने कहा- बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर इलाके की बिजली काट दी गई है। इलाके को सुरक्षित कर लिया गया है। राहत कार्य चल रहा है। पूरे घटनाक्रम की जांच के आदेश दिए गए हैं।
Baghpat, Bagpat | Oct 8, 2026
बागपत में भीषण अग्निकांड, मां-बेटी की मौत बागपत के खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक मकान में भीषण आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से 38 वर्षीय स्वाति जैन और उनकी 6 वर्षीय बेटी अनन्या जैन की मौत हो गई। ➡️ दुकान के ऊपर बने मकान में अचानक लगी आग ➡️ आग और धुएं में फंसी मां-बेटी की मौत ➡️ परिवार को बचाने की कोशिश में बेटा अंकुर जैन भी झुलसा ➡️ अंकुर करीब 60 प्रतिशत झुलसा, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर ➡️ राहत-बचाव के दौरान मकान में रखे दो सिलेंडरों में धमाके ➡️ हादसे की सूचना पर पुलिस, दमकल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे ➡️ 8 वर्षीय बेटा श्रेयस स्कूल गया होने के कारण सुरक्षित बचा ➡️ आग लगने के कारणों की जांच में जुटी पुलिस-प्रशासन मामला खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र का है।
Baghpat, Bagpat | Oct 8, 2026
#baghpat #news #newsupdate #viralvideos #newpost
Baghpat, Bagpat | Oct 8, 2026
#baghpat #news #newsupdate #viralvideos #newpost
Baghpat, Bagpat | Oct 8, 2026