BAGHPAT DESK : बागपत में मानदेय बढ़ाने और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया।
कार्यकर्ताओं ने आशा का मानदेय 18 हजार और संगिनी का 25 हजार रुपये करने की मांग की। इसके साथ ही संगिनियों को स्कूटी, 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, परिवार को आयुष्मान योजना का लाभ और 5जी मोबाइल फोन देने की मांग उठाई।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो �10 अक्टूबर को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।