BAGHPAT DESK : बागपत के खेकड़ा में दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में मां स्वाति और 7 साल की बेटी अनन्या की मौत हो गई, जबकि पति अंकुर जैन गंभीर रूप से झुलस गए।
मुबारिकपुर रोड स्थित मकान के ग्राउंड फ्लोर की परचून की दुकान में सुबह करीब पौने आठ बजे आग लगी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की बात सामने आई है। दुकान में रखे दो गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग तेजी से पूरे मकान में फैल गई।
ऊपरी मंजिल पर फंसी मां-बेटी को बचाने के दौरान अंकुर भी झुलस गए। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अंकुर को दिल्ली रेफर किया गया है। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।