अमरिया: जहानाबाद में महिला ने सौतेले ससुर पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया, पति समेत 4 पर मारपीट और धमकी का मुकदमा
जहानाबाद थाना क्षेत्र से ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप का मामला सामने आया है। महिला ने अपने सौतेले ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, 8 जून की रात करीब 9 बजे घर में अकेली होने के दौरान आरोपी कमरे में घुसा और धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि पति को बताने पर पति, देवर, चाचा ससुर और सास ने मारपीट की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी