फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 की टीम ने वाहन चोरी करने वाले एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अमन है जो फरीदाबाद के पल्ला का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चोर को नया पुल पाला से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने यह मोटरसाइकिल करीब 5 महीने पहले पहले खेड़ी पुल एरिया से चोरी की थी।