फरीदाबाद: सेक्टर 37 क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने चोरी की मोटरसाइकिल से आरोपी को किया गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे आरोपी चोर को नया पुल पाला से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने यह मोटरसाइकिल करीब डेढ़ महीने पहले पहले पल्ला एरिया से चोरी की थी। आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी चोरी के तीन मुकदमे दर्ज हैl