फरीदाबाद: सेक्टर-12 क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने स्मैक सहित आरोपी को किया गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को सिटी बल्लभगढ़ एरिया से अवैध नशे सहित काबू किया था। आरोपी के कब्जे से 5.47 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाने में एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की गई जिसमें सामने आया कि आरोपी वृंदावन के किसी व्यक्ति से यह नशा खरीदकर लाया था l