फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने देसी कट्टा में जिंदा कारतूस सहित आरोपी को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम युसूफ है जो कुरैशीपुर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को अवैध हथियार सहित खेती गुजरान मोड़ से अवैध हथियार सहित काबू किया था। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। धौज थाने में आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार का मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ की गई l