फरीदाबाद: सेक्टर 21 में पुलिस आयुक्त ने 10 पुलिस कर्मियों को चुना हीरो ऑफ द वीक और प्रथम श्रेणी का प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित
जिन पुलिसकर्मियों ने अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य किया है उन्हें पुलिस आयुक्त ने अपने कार्यालय में चाय पर चर्चा करते हुए उनके कार्यों के अनुभवों के बारे में जाना गया। साथ ही चाय पर चर्चा करते हुए पुलिस कार्यप्रणाली को बेहतर करने के लिए उनसे सुझाव व उनके व्यक्तिगत समस्या के बारे में पूछकर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया l