संत कबीर नगर के खलीलाबाद मुखलिसपुर रोड ओवरब्रिज पर सुरक्षा जाली और व्यू कटर लगाने की मांग को लेकर शाश्वत राय के पिता ने 12 नवंबर को प्रस्तावित धरना स्थगित कर दिया है।
उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 99 लाख 49 हजार रुपये का बजट स्वीकृत होने की जानकारी मिली है, हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में उन्होंने प्रशासन को 5 दिसंबर तक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने का अल्टीमेटम दिया है।