होटल द वेलेंसिया का भव्य शुभारंभ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे
संत कबीर नगर। खलीलाबाद में होटल द वेलेंसिया का शुभारंभ समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। क्षेत्रीय विधायक अंकुर राज तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने होटल प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं।
विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रतिष्ठानों की शुरुआत से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। समारोह में विधायक राम चौहान, अनिल त्रिपाठी, दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे नीतू सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Nov 11, 2026