समाहरणालय पूर्णिया
जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति 1512,
दिनांक: 26/09/2026
==================
नगर पंचायत बायसी में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत विद्यालय स्तर पर स्वच्छ पाठशाला हेतु चित्रकला, थीम आधारित कला प्रीतियोगिता एवं वेस्ट-टू -आर्ट प्रीतियोगिता का आयोजन :-
जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार, भा.प्र. से. के दिशा निर्देश के आलोक मे “स्वच्छता ही सेवा” अभियान अंतर्गत दिनांक 26.9.2026 को नगर पंचायत बायसी क्षेत्र अंतर्गत विद्यालय स्तर पर विभिन्न रचनात्मक एवं जागरूकता आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता, थीम आधारित कला प्रतियोगिता एवं "Waste to Art" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन एवं अपशिष्ट पदार्थों के पुनः उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।
"Waste to Art" प्रतियोगिता में अनुपयोगी एवं बेकार सामग्री का रचनात्मक उपयोग करते हुए विभिन्न कलाकृतियाँ तैयार की गईं।
विद्यार्थियों ने अपनी कला एवं रचनात्मकता के माध्यम से स्वच्छ एवं सुंदर नगर का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं नगर पंचायत के कर्मियों की सक्रिय सहभागिता रही।
इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं रचनात्मक सोच विकसित करना तथा स्वच्छता अभियान को जन-जन तक पहुँचाना है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#samratchaudhary
#cmsamrat
9 views | Purnia, Bihar | Sep 26, 2026