समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1514,
दिनांक 2692026,
==================
जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा बायसी के मालोपाड़ा में चक्रवाती तूफान पीड़ितों के बीच बांटी गई राहत सामग्री
:--
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार बायसी प्रखंड अंतर्गत मालोपाडा पंचायत में हाल ही में आए चक्रवाती तूफान से प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु व्यापक राहत कार्य चलाया गया।अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री सुजय कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी (बायसी) श्री अभिषेक रंजन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ, बायसी) द्वारा संयुक्त रूप से प्रभावित स्थल का दौरा कर पीड़ितों के बीच आवश्यक राहत सामग्री का वितरण किया गया।
तूफान के कारण बेघर एवं प्रभावित हुए परिवारों को तात्कालिक आश्रय हेतु पॉलीथिन शीट के साथ-साथ अन्य दैनिक आवश्यकता की राहत सामग्री प्रदान की गई।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि क्षेत्र में नुकसान का त्वरित एवं सही आकलन सुनिश्चित किया जाए ताकि सभी पात्र प्रभावितों को आपदा प्रबंधन मानकों के अनुसार सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
जिला प्रशासन पूर्णिया इस प्राकृतिक आपदा की घड़ी में प्रभावित नागरिकों के साथ तत्परता से खड़ा है और क्षेत्र में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
#cmsamrat
#samratchaudhary
5 views | Purnia, Bihar | Sep 26, 2026