समाहरणालय, पूर्णिया
जिला जन-संपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:-1516,
दिनांक:-26 सितंबर 2026,
=================
*जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के दिशा-निर्देश के आलोक में बायसी के तूफान प्रभावित 106 परिवारों को त्वरित राहत: बैंक खातों में भेजी गई गृह क्षति सहायता राशि, मौके पर बांटी गई राहत सामग्री*
बायसी अंचल अंतर्गत गांगर पंचायत के मालोपारा में हाल ही में आए भीषण तूफान से 106 परिवारों के मकान आंशिक एवं पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे। आपदा की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा पूरी संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निदेश पर घटना के तुरंत बाद राजस्व अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा सभी पीड़ित परिवारों को आपातकालीन राहत के रूप में पॉलिथीन शीट्स, मोमबत्ती एवं आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई।
प्रभावित परिवारों से बैंक खाता विवरणी प्राप्त होते ही प्रशासन द्वारा त्वरित सत्यापन कर गृह क्षति अनुदान की राशि स्वीकृत की गई। आज सभी 106 प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में निर्धारित सहायता राशि का अंतरण (DBT) कर दिया जायेगा।
इसी क्रम में आज माननीय विधायक (बायसी), अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), अनुमंडल पदाधिकारी (बायसी), एडिएमओ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बायसी) एवं अंचल अधिकारी ने प्रभावित स्थल मालोपारा का दौरा किया। पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सभी प्रभावित परिवारों को पॉलिथीन शीट्स का वितरण किया गया।
जिला प्रशासन प्रभावितों को सामान्य जीवन में लौटाने और हर स्तर पर आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
#cmsamrat
#samratchoudhary
8 views | Purnia, Bihar | Sep 26, 2026