🚨 डीएम ने खुद सड़क की खुदाई कर परखी गुणवत्ता
देवरिया में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सख्त रुख अपनाया। शुक्रवार को औचक निरीक्षण के दौरान डीएम ने पिपरा चंद्रभान–सहजौली मार्ग की खुदाई कराकर सड़क की विभिन्न परतों और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता परखी।
📍 6.92 किमी सड़क | लागत ₹6.20 करोड़
जांच में निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप पाया गया।
इसके बाद भलुअनी विकासखंड परिसर में निर्माणाधीन ₹2.58 करोड़ की आवासीय परियोजना का निरीक्षण किया। डीएम ने ईंट, सीमेंट सहित निर्माण सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए।
डीएम ने स्पष्ट कहा—
“निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। मानकों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित कार्यदायी संस्था और विभाग के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी।”
#देवरिया #Deoria #DMDeoria #MadhusudanHulgi #DeoriaNews #निर्माणकार्य #गुणवत्ता #सड़कनिर्माण #प्रशासन #DeoriaPost
Salempur, Deoria | Aug 21, 2026