मेडिकल कॉलेज में महिला की मौ/त, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
#देवरिया/भटनी। #भटनी थाना क्षेत्र के सिंहागोड़ गांव निवासी राजभर की पत्नी रीता देवी (32) की बुधवार रात मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, रीता देवी को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी लाया गया था, जहां उपचार के दौरान जच्चा-बच्चा की हालत गंभीर बताकर उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर किया गया।
परिजनों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही बरती गई। बुधवार रात इलाज के दौरान रीता देवी और उनके पेट में पल रहे बच्चे की मौ/त हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और गांव से पहुंचे लोगों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
परिजनों ने मामले की शिकायत सीएमओ से करते हुए संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बाद में अन्य चिकित्सकों और ग्रामीणों के समझाने पर मामला शांत हुआ और परिजन शव लेकर घर लौट गए।
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।