मांडर: तीन दशकों की शिक्षा-सेवा के बाद अब्दुल मतीन सर को दी गई भव्य विदाई
Mandar, Ranchi | Nov 9, 2026 मांडर के सोसाई प्लस टू सरकारी हाई स्कूल, के शिक्षक अब्दुल मतीन को तीन दशकों की शैक्षणिक सेवा के बाद भावुक माहौल में भव्य विदाई दी गई। इस अवसर पर मांडर कॉलेज से विद्यार्थियों ने गाजे-बाजे के साथ विशाल विदाई यात्रा निकाली। फूलों से सजी खुली जीप में मतीन सर को बैठाकर विद्यालय तक लाया गया। मुख्य समारोह का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद एवं प्राचार्या...