मांडर थाना क्षेत्र के सोसाई में एक घर से शुक्रवार दोपहर एक बजे उत्पाद विभाग, ने नकली विदेशी शराब बनाने वाली एक मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में पुलिस ने तकरीबन कुल 100 लीटर नकली विदेशी शराब जब्त की है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब के साथ-साथ विभिन्न ब्रांडों की खाली बोतलें, स्प्रिट, और लेबल बरामद किए गए।