मांडर: रमज़ान उल मुबारक का पहला रोज़ा संपन्न
Mandar, Ranchi | Feb 19, 2026 गुरुवार को रमज़ान उल मुबारक का पहला रोज़ पूरी अकीदत और सब्र के साथ रखा गया। रोज़ेदारों ने दिन भर रोज़ा रखकर शाम 6 बजे इफ़्तार के साथ अपना पहला रोज़ मुकम्मल किया। मस्जिदों और घरों में इफ़्तार की तैयारियाँ की गईं, जहाँ खजूर, पानी और पारंपरिक पकवानों के साथ रोज़ा खोला गया। पहले रोज़ के मौके पर लोगों में खासा जोश और रूहानी माहौल देखने को मिला।